Shopify Affiliate Program के बारे में

Shopify Affiliate Program में एंटरप्रेन्योर, शिक्षक, इन्फ़्लूएंसर और काॅन्टेंट क्रिएटर शामिल हैं, जो अपने दर्शकों को Shopify के साथ एंटरप्रेन्योरशिप के बारे में प्रेरित करते हैं और सिखाते हैं। इसमें वे अन्य लोग भी शामिल हैं जो अपने एंटरप्रेन्योर दर्शकों को Shopify पर रेफ़र करते हैं। इस प्रोग्राम में शामिल होना मुफ़्त है और यह आपको अपने दर्शकों को मॉनेटाइज़ करने और हर नए Shopify मर्चेंट रेफ़रल से कमीशन कमाने की सुविधा देता है। एक एफ़िलिएट के तौर पर, आप हर उस यूज़र के लिए कमीशन कमा सकते हैं जो आपके खास एफ़िलिएट ट्रैकिंग लिंक से किसी पेड प्लान के लिए साइन अप करता है।

Shopify Affiliate Program के लिए आवेदन करने के लिए, आपको नीचे दी गई ज़रूरी शर्तों को पूरा करना होगा:

  • आप एक सक्रिय वेबसाइट के मालिक हैं और उसे चलाते हैं
  • आपके पास एक स्थापित ऑडियंस है
  • आप ओरिजिनल काॅन्टेंट बनाते हैं, जैसे ऑनलाइन कोर्स, ब्लॉग पोस्ट, वीडियो या गाइड
  • आपको कॉमर्स, एंटरप्रेन्योरशिप, Shopify या अन्य ईकॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म का अनुभव है
  • आपने Shopify एफ़िलिएट मार्केटिंग प्रोग्राम की शर्तें पढ़ ली हैं

Impact क्या है?

Impact एक विश्वसनीय थर्ड-पार्टी एफ़िलिएट ट्रैकिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जो Shopify Affiliate Program को होस्ट करता है। Impact, Shopify एफ़िलिएट को थर्ड-पार्टी ट्रैकिंग, रीयल-टाइम रिपोर्टिंग और मासिक कमीशन पेमेंट उपलब्ध कराता है।

मुझे पहले ही मेरे Shopify पार्टनर खाते के ज़रिए Shopify Affiliate Program के लिए मंज़ूरी मिल चुकी है। क्या मुझे Impact के ज़रिए दोबारा आवेदन करना होगा?

हां, माइग्रेशन अपने-आप नहीं होगा, क्योंकि यह पूरी तरह से एक नया एफ़िलिएट प्रोग्राम है। Shopify Affiliate Program के ज़रिए कमाई जारी रखने के लिए, आपको 30 जून, 2022 से पहले Impact पर सक्रिय रूप से रजिस्टर करना होगा और सभी मौजूदा रेफ़रल लिंक को स्विच करना होगा। ज़्यादा जानकारी के लिए और कुछ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों की समीक्षा करने के लिए, Impact का परिचय गाइड देखें।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा आवेदन स्वीकार कर लिया गया है?

Shopify हर ऐप्लिकेशन की सावधानी से समीक्षा करता है। अगर आपके ऐप्लिकेशन को मंज़ूरी मिल जाती है, तो आपको एक ईमेल मिलेगा जिसमें आपकी स्वीकृति की पुष्टि होगी और शुरुआत करने के अगले चरणों के बारे में बताया जाएगा। ज़्यादातर मामलों में, Shopify Affiliate Program के ऐप्लिकेशन 5 कामकाजी दिनों के अंदर प्रोसेस किए जाते हैं।

बड़ी संख्या में सबमिशन मिलने के कारण, हम उन ऐप्लिकेशन पर फ़ीडबैक नहीं दे पाते हैं जिन्हें अस्वीकार कर दिया गया है।

रेफ़रल कैसे ट्रैक किए जाते हैं?

Shopify Affiliate Program में स्वीकार किए जाने के बाद, आपसे Impact में लॉग इन करने और अपना रेफ़रल लिंक बनाने के लिए कहा जाएगा। अपने दर्शकों को Shopify लैंडिंग पेज पर भेजने और हर योग्य रेफ़रल के लिए कमीशन पाने के लिए अपने रेफ़रल लिंक का इस्तेमाल करें।

एक एफ़िलिएट के तौर पर आप कितना कमा सकते हैं?

Shopify एफ़िलिएट, रेफ़रल के आधार पर पैसे कमाते हैं। कमाई उन मर्चेंट के लोकेशन के आधार पर अलग-अलग होती है जिन्हें आप रेफ़र करते हैं। ज़्यादा जानने के लिए, Shopify एफ़िलिएट की कमाई देखें।

मुझे पेमेंट कैसे मिलेगी?

Shopify Affiliate Program, पेमेंट जारी करने के लिए Impact का इस्तेमाल करता है। Impact में आपके खाते की शेष राशि निकालने से पहले न्यूनतम $10 USD (या आपकी लोकल करेंसी में लगभग बराबर) की शेष राशि होना ज़रूरी है। न्यूनतम शेष राशि तक पहुंचने के बाद, आप अपने खाते की शेष राशि निकाल सकते हैं और इसे अपने बैंक खाते या PayPal खाते में भेज सकते हैं। एफ़िलिएट यह चुन सकते हैं कि जब उनकी शेष राशि एक निश्चित राशि तक पहुंच जाए, तब उन्हें पेमेंट किया जाए या हर दो हफ़्ते में पेमेंट किया जाए।

आप जिन मर्चेंट को रेफ़र करते हैं, उनके बारे में कौन-सी जानकारी ट्रैक कर सकते हैं?

Impact, पार्टनर को कई अलग-अलग डेटा बिंदुओं के आधार पर उनके परफ़ॉर्मेंस को ट्रैक करने की सुविधा देता है। सभी उपलब्ध रिपोर्ट देखने के लिए, अपने Impact खाते में लॉग इन करें और सबसे ऊपर नेविगेशन बार से रिपोर्ट चुनें, फिर सभी रिपोर्ट पर क्लिक करें।

Shopify के ब्रैंड दिशानिर्देश क्या हैं?

Shopify के ब्रैंड दिशानिर्देश देखें और पक्का करें कि आप ब्रैंडिंग दिशानिर्देशों का सही तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। हमारी ब्रैंड एसेट का इस्तेमाल करके, आप यह बताते हैं कि आपने Shopify के ट्रेडमार्क उपयोग दिशानिर्देश स्वीकार कर लिए हैं और आप यह समझते हैं कि इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर आपके Impact खाते के ज़रिए Shopify के साथ आपका समझौता समाप्त कर दिया जाएगा।