Shopify एडमिन

आपका Shopify एडमिन, आपके स्टोर के सभी पहलुओं को मैनेज करने का केंद्रीय हब है। एडमिन आपके बिज़नेस के संचालन और लॉजिस्टिक्स चलाने के साथ-साथ आपके ऑनलाइन डिज़ाइन और मार्केटिंग को लागू करने के लिए एक बैक ऑफ़िस टूल है। यह आपको अपना बिज़नेस चलाने के लिए ज़रूरी सभी टूल और फ़ीचर का ऐक्सेस देता है, जिसमें ऑर्डर प्रोसेस करना, प्रोडक्ट मैनेज करना, बिक्री के डेटा का विश्लेषण करना और स्टोर की सेटिंग कॉन्फ़िगर करना शामिल है।

आप और आपके स्टाफ़ सदस्य, Shopify एडमिन को ऐक्सेस कर सकते हैं, लेकिन आपके ग्राहक नहीं कर सकते। आप इसे डेस्कटॉप या मोबाइल डिवाइस पर इनमें से किसी भी तरीके से ऐक्सेस कर सकते हैं:

  • डेस्कटॉप: समर्थित ब्राउज़र में अपने क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके shopify.com/admin पर लॉग इन करें।
  • मोबाइल: Shopify मोबाइल ऐप iOS या Android पर उपलब्ध है, जो आपको मोबाइल डिवाइस पर ऑर्डर, प्रोडक्ट और स्टोर के आंकड़े मैनेज करने में मदद करता है। ज़्यादातर फ़ीचर उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ एडवांस्ड सेटिंग के लिए आपको डेस्कटॉप पर होना ज़रूरी है।

अगर आपका एडमिन डाउन है या लोड नहीं हो रहा है, तो यह पता लगाने के लिए Shopify Status देखें कि कोई सक्रिय समस्या तो नहीं है।

इस सेक्शन में